हरिद्वार : हरिद्वार में तमंचे के बल पर कनखल क्षेत्र में लूट की एक के बाद एक कई घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बदमाश से पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके फरार साथियों की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि कनखल क्षेत्र में तीन दिन पहले नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट को अंजाम दिया था। इसी क्षेत्र में करीब 2 महीने पहले भी दिनदहाड़े सुनार की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर लूट की वारदात हुई थी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी की टीम लगाई थी
मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने कनखल क्षेत्र में संदिग्ध को रोकने का इशारा किया। उसने बचकर फरार होने के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित निवासी अकोढ़ा खुर्द लक्सर बताते हुए लूट की घटनाओं का अंजाम देने की बात कुबूल की। उसने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। जल्द ही घटना में शामिल रहे अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रमेन्द्र डोभाल, एसएसपी , हरिद्वार।।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…