नशे की सामग्री बेचने वाले 09 दुकानदारों पर कोतवाली जोशीमठ पुलिस की कार्यवाही।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली/जोशीमठ : पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों को बेचने वालों विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
मंगलवार को व0उ0नि0 देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा मुख्य बाजार जोशीमठ के कई प्रतिष्ठानों में नशे के लिए प्रयोग होने वाला पेपर का विक्रय करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध संघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान हजारों रूपये OCB/ODC पेपर बरामद किये गये जिन्हें बाद में नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 09 दुकानदारों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 2250/-रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया। सभी दुकानदारों को हिदायत दी कि यदि कोई भी विक्रेता नशा बेचने एवं उसको बढावा देने जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी। नशे एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चमोली पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि लोग इस प्रकार के पेपर के दुरुपयोग के प्रति जागरूक हों और इसके खतरनाक प्रभावों के बारे में जान सकें।
पुलिस द्वारा नशे के आदि हुए युवाओं को थाने लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा उपयुक्त तरीके से युवाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान किया गया। काउंसलिंग के दौरान युवाओं को न केवल नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया गया बल्कि युवाओं को अपनी कला, खेल और अन्य रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने व नशा मुक्ति की दिशा में एक सकारात्मक सोच के साथ एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस की इस पहल, जागरूकता और मार्गदर्शन से एक नई पीढ़ी तैयार होगी, जो नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकेगी।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त, उ0नि0 नरेन्द्र पुरी, उ0नि0 मनोज पटवाल, अमित घिल्डियाल, सुनीता जसपाल राणा आदि थे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

1 day ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

1 day ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago