मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर में भाजयुमो द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली में स्कूटी चलाकर यात्रा में किया प्रतिभाग।

ऊधम सिंह नगर/काशीपुर : जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी/ काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने काशीपुर के किला मोहल्ला में भाजयुमो द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगा यात्रा का तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं सहित युवाओं स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर के किला मोहल्ला से महर्षि परशुराम चौक (समापन स्थल) तक तिरंगा यात्रा रैली में दो पहिया वाहन पर सवार यात्रा में प्रतिभाग करते नजर आए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया और अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आव्हान किया। मंत्री ने कहा कि तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन वीर शहीदों को स्मरण करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा एक्स कि तिरंगा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से आजादी के इस उत्सव में हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, निर्वतमान मेयर ऊषा चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरवेंदर चंडोक, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अभिनव कुमार, समरपाल चौधरी, जिलामंत्री अमित नारंग, राम महलोत्र, अमन गुप्ता, रीति नागर, वंश गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

1 day ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

1 day ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago