मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने माल रोड कुलड़ी चौकी के निकट स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ आम जनता को झंडे वितरित किए।
इस मौके पर भाजपा के मडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सभी देशवासियों को पर्व है इसे उत्साह व पूरे जोश से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन बान व शान का प्रतीक है। जो हमें देश के प्रति जबावदेह बनाता है वहीं आज पूरे विश्व में भारतीय ध्वज का विशेष स्थान है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने हर घर तिरंगा का संदेश देकर पूरे देश को राष्ट्रीय एकता में बांधने के प्रयास के साथ ही देश भक्ति व हर आदमी के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना लाने का प्रयास किया है।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, जसोदा शर्मा, विजय बिंदवाल, राजेन्द्र रावत, विजय बिंदवाल, अमित भटट, अभिलाष, अनिल, रजत अग्रवाल, जोगेंदर सिंह, राज कुमार सलीम अहमद, आर्यनदेव उनियाल, अनिल सिंह, मनोज अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता को झंडे का वितरण किया।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…