रुद्रपुर : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पंत नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता विवेक सक्सेना के आवास पर तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी उपस्थित रहे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध करते हुए अपने घरों, संस्थानों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर संपूर्ण राष्ट्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है और हर घर, हर भवन पर तिरंगा लहरा रहा है। अवसर पर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और उन्हे निराकरण का भरोसा भी दिलाया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…