रुद्रपुर : जनपद प्रभारी / काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा स्थित एक निजी वेकेंट हॉल में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार द्वारा मुख्य वक्ता के तौर पर प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विभाजन विभीषिका पर आधारित लघु फिल्म तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा कई देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभाजन विभिषिका की यातने सहने वाले स्वतंत्रता सैनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष कमल चिंदल, निर्वतमान मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा, राज्यमंत्री राजपाल सिंह, उत्तम दत्ता, अमित नारंग, कुंदन लाल, ऊमा जोशी, संदीप अरोरा, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…