देहरादून : सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का भावपूर्ण स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि अन्य दलों के लिए भी प्रेरणाश्रोत और आदर्श थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को जोड़ने का काम भी स्व.अटल बिहारी की दूरगामी सोच के कारण ही सम्भव हो सका। मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा, दशकों की लंबी मांग के बाद अगर उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो इसमें सबसे निर्णायक भूमिका अटल बिहारी वाजपेयी की रही। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Mercedes-Benz ने भारत में अपनी Mercedes-AMG G 63 का नया लिमिटेड-रन 'Offroad Pro' वेरिएंट लॉन्च…
उत्तराखंड सरकार जल्द पहाड़ से मैदान तक के शहरों के कायाकल्प के लिए महायोजनाओं को…
ग्रेटर नोएडा में बस हादसे पर सीएम योगी ने दुःख जताते हुए, मृतकों के परिजनों…
ई-रिक्शा की टक्कर से घायल महिला को पहले रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया था,…
स्वतंत्रता सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट से एमबीबीएस में एडमिशन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हैं तो…
15 सितंबर को शुरू हुआ नंदा मेला संपन्न हो गया है, मां के जयकारों से…