भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी ने देश का 78 वां स्वाधीनता दिवस समारोह हरषोंल्लास से मनाया।

मसूरी : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी ने देश का 78 वां स्वाधीनता दिवस समारोह उल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक व आईजी पीएस डंगवाल ने बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को तथा उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शूभकामनाएं दी।
आईटीबीपी अकादमी के परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अकादमी के निदेशक व आईजी पीएस डंगवाल ने ध्वज फहराया व परेड की सलामी ली। स के शुभ अवसर पर प्रातः 0৪परेड की सलामी ली।

इस मौके पर निदेशक आईजी पीएस डंगवाल ने अपने संबोधन में अकादमी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को स्वतंत्रता दिवस एवं देश के गौरवशाली इतिहास को स्मरण कराते हुए देश को और उन्नत, प्रतिष्ठित बनाने एवं देश के प्रति बफादार बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने वर्तमान समय में देश के बदलते सूरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अपने जवानों तथा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा। उन्हांेने उन अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के नाम भी परेड को पढ़ कर सूनाए जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न पुलिस पदकों से नवाजा गया। इस समारोह का दूसरा आकरर्षण स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित करवायी गयी बॉलीबाल एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगितायें थी जिनमें भारत-तिब्बत सीमा पूलिस अकादमी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। समारोह के अंत में निदेशक आईजी पीएस डंगवाल ने समस्त अकादमी परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा व्यक्तित्व के विकास के लिए इस प्रकार के आयोजनों को आवश्यक बताते हुए अपने तथा अपने देश की तरक्की में योगदान देने को कहा। समारोह में उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण राजेश शर्मा, उपमहानिरीक्षक प्रशासन निशिथ चन्द्र, सेनानी कंबैटविंग जीजु एस0, सेनानी प्रशासन अविनाश सिंह, सहित बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

1 day ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

1 day ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago