मसूरी : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी ने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा के तहत रैली निकाली। अकादमी के परेड ग्राउंड से निकाली जिसमें बल के अधिकारियों सहित जवानों ने प्रतिभाग किया। रैली मसूरी के आसपास के गांवो तक गई। वहीं बल ने बाइक रैली भी निकाली।
आईटीबीपी अकादमी के परेड ग्राउड से अकादमी के निदेशक व आईजी पीएस डंगवाल के मार्ग दर्शन में रैली निकाली गई जिसमें बल के अधिकारी व जवान शामिल हुए।
रैली में जवान भारत माता की जय के नारे लगा कर आम जन में देश के प्रति जागरूकता का संचार कर रहे थे। रैली मसूरी के आस पास के गांवों तक गई वहीं दूसरी ओर बल की ओर से बाइक रैली भी निकाली गई। बल के जवानों ने ग्रामीणों को तिरंगे के महत्व के बारे में बताया व ग्रामीणों में देश प्रेम की भावना को जागृत किया। इसके साथ ही अकादमी में बालीबाल प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन स्वतंत्रता दिवस पर किया गया। इस मौके पर बल के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…