देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला उनके कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के दून बिहार बापूनगर बस्ती की महिलाओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की। रांखी बांधनें के उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी बहनों को उपहार भेंट किये एवं मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा सूत्र बंधवाकर उनकी रक्षा का वचन दिया। कैबिनेट मंत्री गणेश ने प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते है और त्योहार हमारी पहचान होते हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद संजय नौटियाल, किरन पासवान, साधना, सरिता, सरस्वती, रितु, नीतू, संगीता, शांति, काजल, हेमा, उर्मिला, हंसिका, गीता, मानसी, अंशु, उषा, नेहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…