रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़
देहरादून : बंगाल मे एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना बेहद अमानवीय और हृदय विदारक है।
महिला मोर्चा इस घिनौने कृत्य के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग करता है। महिला मोर्चा देशभर मे सभी जिलों मे इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च आयोजित कर रहा है।
इसी कड़ी मे महिला मोर्चा ने उत्तराखण्ड के भी सभी जिलों मे विरोध प्रदर्शन व कैंडल मार्च आयोजित किया।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने कहा:
ममता बनर्जी के राज मे लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। संदेशखाली की घटना के जैसे ही इस घटनाक्रम मे भी सबूत मिटाने की कोशिश की गयी है। जिस सेमिनार हॉल मे ये घटना हुई है वहाँ ना कोई सीसीटीवी फुटेज मिली है ना कोलकाता पुलिस द्वारा ठीक से पूछताछ की गयी है।
इससे साफ जाहिर होता है की ममता सरकार और पुलिस प्रशासन कुछ बड़े लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। और अब ममता बनर्जी घड़ियाली आँसू बहा कर न्याय मांग रही है जबकि राज्य का पूरा प्रशासन उनके ही पास है।
बंगाल मे जब एक महिला डॉक्टर अपने ही कार्य स्थल मे सुरक्षित नही है तो ये स्थिति बेहद चिंताजनक है।
इस घटना के प्रति देशभर मे महिलाओं मे रोष और गुस्सा है।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…