रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : देश की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए स्व0 बसुदेव सिंह निवासी गैरसैंण सारकोट जनपद चमोली का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुँचा। जहाँ पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह व प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण जयपाल नेगी ने पहुँचकर जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत बसुदेव सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व शहीद के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें याद दिलाया कि स्व. बसुदेव सिंह ने अपने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है।
परिजनों के प्रति पुलिस अधिकारियों की संवेदनाएं देख यह स्पष्ट हो गया कि समाज की सुरक्षा में शहीदों का योगदान कभी भुलाए नहीं जा सकते। उनके बलिदान को याद करते हुए सभी ने शहीद के सपनों को पूरा करने की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे हमेशा अपने देश के प्रति समर्पित रहेंगे। वीर शहीद स्व. बसुदेव सिंह का बलिदान सदैव जनमानस के दिलों में जीवित रहेगा।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…