महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने निदेशालय में किया ध्वजारोहण।

देहरादून : 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिंग रोड, लाडपुर, देहरादून स्थित सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सभी ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।

इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस चौहान, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक अर्चना सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…

8 hours ago