जघन्य अपराध के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध मार्च, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाय।

मसूरी : देश में घटे जघन्य अपराध के विरोध में संजय ऑर्थाेपीडिक, स्पाइन एवं मेटरनिटी सेंटर, जाखन, देहरादून द्वारा एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया एवं पीड़िता डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी गई।
अस्पताल प्रबंधक ऑर्थाेपीडिक एवं स्पाइन सर्जन पद्मश्री डॉ. बी. के. एस. संजय ने कहा ऐसी हिंसात्मक घटनाओं को देखकर चिकित्सा जगत बहुत दुःखी है। डॉ. संजय ने इस जघन्य कांड की निंदा करते हुए कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। बलात्कार एक व्यक्ति के लिए ही नहीं बल्कि यह पूरे समाज के लिए जघन्य अपराध है मेरा तो मानना है ऐसी कुकर्मों के पीछे मानवीय वासना नहीं बल्कि पीड़िता के प्रति घृणा है। जिसके कई कारण है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय ने कहा कि ऐसा विभत्स और जघन्य क्रूरतापूर्वक बलात्कार कर हत्या रूह कापने वाली वारदात है। ऐसे कुकर्म करने वालों को कठोर से भी कठोर दंड मिलना चाहिए। जिसके लिए हम सबको एक जुट होकर उसको न्याय दिलाने के लिए लड़ना होगा ताकि भविष्य में ऐसा किसी ओर के साथ न हो। उन्होंने कहा कि मेरी सोच से तो हम दूसरे लोगों के व्यवहार और मानसिकता को आसानी से नहीं बदल सकते है। लेकिन हमें अपने व्यवहार और आस-पास के वातावरण को बदलने की आवश्यकता है। सभी कामकाजी महिलाओं से मेरा आग्रह है कि वह ऐसे कुकर्मी मानसिकता वाले व्यक्तियों से दूर रहे और अपने को सतर्क रखें। ऑर्थाेपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डॉ. गौरव संजय ने पीड़िता डॉक्टर युवा छात्रा के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

12 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

12 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago