टिहरी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 19 अगस्त 2024 को पुलिस चौकी कुमालड़ा द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जंगल गदेरे के पास अचानक पानी बढ़ जाने से गदेरे पर बना अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया जिससे पुल के दूसरी ओर बने रिसोर्ट में कुछ पर्यटक एवं स्थानीय लोग फंसे हुए है।
सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SI लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उफनाये गदेरे में से रोप की सहायता से दिल्ली से आये 08 पर्यटकों एवं 09 स्थानीय लोगों को सकुशल पार कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने के लिए पर्यटकों द्वारा SDRF का आभार व्यक्त किया गया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…