देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में गत वर्ष 2022 में सरखेत में आई देवीय आपदा में प्रभावित 12 परिवारों को अपनी घोषणानुसार टेलीविज़न सेट वितरित किए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा प्रभावितों के साथ राज्य सरकार हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक आपदाओं को रोक नहीं सकते, लेकिन आपदा के बाद सरकार प्रभावितों के प्रति कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है, यह बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार पूरी ईमानदारी से इस कार्य को कर रही है। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर भी ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से अनुरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
| इन प्रभावित 12 परिवारों को प्रदान की गई सहायता के तौर पर टेलीविजन – करण सिंह, विक्रम सिंह पंवार, मनोज पंवार, दीपक पंवार, दिनेश सिंह कैंतुरा, सुरेश, सुभाष, गया देवी, राजेश, संजय कुमार, सोहनलाल, दिनेश कोटवाल। |
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…