मसूरी : यमुना नगर जगादरी हरियाणा से आये युवक अमित वर्मा ने शहीद भगत सिंह चौक पर पर्यावरण संरक्षण के लिए आम जनता जागरूक करते हुए अपील की कि वे अपने घरों के आस पास व खाली जमीन पर पेड़ लगाये व उनकी अपने बच्चों की तरह देखभाल करें।
पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे युवक का उत्साह देखते ही बनता है वह अकेला हाथ में पर्यावरण बचाने को बोर्ड लेकर जनता को हैंड माइक से संबोधित करता है व कहता है कि अगर पर्यावरण नहीं बचेगा तो मानव जीवन भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि बढते हुए तापमान से चिंतित युवा अमित वर्मा ने कहा कि पेड़ पौधेे होंगे तो बारिश होगी बारिश होगी तो पानी मिलेगा व गर्मी कम होगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए व उसकी देखभाल करनी चाहिए, यह जिंदगी का आधार है अगर पेड है तो मानव है। उन्होंने बताया कि वह एक व्यवसायी है व विगत चार माह से पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाणा, चंडीगढ, कुरूक्षेत्र, जगादरी, यमुना नगर, देहराूदन सहित मसूरी आदि में जनता को संदेश दे रहे हैं। उन्होेंने कहा कि देशवासी, नगरवासी व ग्राम वासी सभी पेड़ लगाये व उसकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करें अगर कहीं जा रहे हैं तो किसी आस पास के लोगों को उनकी देखभाल के लिए कहें। उन्होंने बताया कि उन्होंने पेड़ पौधे वितरित भी किए। उन्होंने कहाकि इस वर्ष पड़ी भीषण गर्मी ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया व तब से वह जहां भी जाते है अपने साथ बोर्ड ले जाते हैं व चौक चौराहों पर जनता को पर्यावरण बचाने व पेड़ लगाने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि व्यवसायी होने के नाते वह अपना कार्य समाप्त करने के बाद दो से तीन घंटे जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं, व अकेले ही इस मुहिम को चला कर जनता को प्रकृति से जुड़ने का भी संदेश देते हैं अगर पेड़ पौधे अधिक होंगे तो तापमान में कमी आयेगी, चारो ओर हरियाली होगी व वातावरण स्वस्थ होगा व बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…