| सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 03 के 354 पद, उद्यान पर्यवेक्षक 245 और सहायक उद्यान अधिकारी 38 कुल 637 नए अधिकारी कर्मचारी कृषि एवं उद्यान विभाग को मिलेंगे। |
देहरादून : उत्तराखंड लोकसेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित की गई कृषि एवं उद्यान विभाग के समूह-ग के रिक्त 637 पदों की भर्ती प्रक्रिया के अंतिम परिणामों पर लगी रोक पर अब माननीय उच्च न्यायालय द्वारा परिणाम जारी करने के लिए हरी झंडी दे दी है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बयान में कहा कि जुलाई माह में कृषि एवं उद्यान विभाग की समूह-ग रिक्त पदों पर की गई भर्ती परिणामों के संबंध में न्याय और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरण में अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्याय संगत निर्णय कर माननीय उच्च न्यायालय में सरकार का पक्ष रखने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भर्ती परिणामों को हरी झंडी दे दी गई है, और शीघ्र ही कृषि एवं उद्यान विभाग के समूह-ग के रिक्त 637 पर्दों का परिणाम जारी किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने माननीय उच्च न्यायालय का भी आभार व्यक्त किया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…