चमोली/गैरसैंण : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को भराड़ीसैंण से गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे, जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के लेह में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान शहीद जवान बसुदेव सिंह परोडा के पैतृक आवास पहुंचकर शहीद के परिवाजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भराडीसैण विधानसभा से सारकोट गाँव को जाने वाली सड़क का नाम शहीद बसुदेव सिंह के नाम पर रखने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। साथ ही शहीद की पत्नी को भी सरकारी नौकरी देने की भी बात कही। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…