मसूरी। झड़ीपानी क्षेत्र में एक काकड़ का बच्चा बिछड़ने के बाद सड़क पर आ गया जिसे देख कुत्ते उस पर झपट पडेे व वह रोड से झाड़ी में कूद गया जिस कारण घायल हो गया घायल कर दिया। जिसे स्थानीय निवासी प्रदीप भंडारी ने कुत्तों से बचाया व अपने घर लाकर एक कमरे में बंद कर दिया व वन विभाग को सूचना दी जिस पर वन विभाग की टीम आयी व काकड़ के बच्चें को कब्जे में लेकर मसूरी वन प्रभाग ले गयी जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
स्थानीय निवासी प्रदीप भंडारी ने बताया कि वह सुबह जब घूमने जा रहे थे तो रोड पर एक काकड़ का बच्चा घायल अवस्था में मिला जिसे देख कुत्ते उस पर झपट पडें व वह रोड से खाई में झाडिंयों मे छिप गया। उन्होंने किसी तरह से कुत्तों को भगाया व अन्य लोगों की मदद से उसे झाड़ी से निकालकर अपने घर ले गये व एक कमरे में बंद कर दिया।
वन विभाग को सूचना दी जिस पर वन बीट अधिकारी मनवीर पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे व काकड़ के बच्चे को कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय ले गये। मनवीर पंवार ने बताया कि वन विभाग कार्यालय में उसका उपचार चल रहा है व अब ठीक है जिसे एक दिन रखने के बाद मालजी जू भेज दिया जायेगा।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…