मसूरी : मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड पर गिरे पुश्ते के कारण अभी भी कई क्षेत्रो में 30 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने पर बिजली की आपूर्ति नहीं हो पायी है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है जबकि बारिश के कारण लगातार मलवा आ रहा है।
विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया कि यह विद्युत कम्पेक्ट स्टेशन 55 लाख का है जिसे बनने में एक माह से अधिक का समय लगेगा व इसे यहां से पहले सेलाकुई भेजा जा रहा है व वहां से इसे नासिक भेजा जायेगा व उसके बाद वापस आयेगा तब तक के लिए छोटे छोटे दो ट्रांसफार्मर लगा कर विद्युत आपूर्ति देर शाम तक शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी क्रेन के विलंब से पहुचने पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में विलंब हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुश्ता ढहने से नगर पालिका के मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए लगाया गया स्वागत द्वार भी क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे हटाया जाना जरूरी हो गया है वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि पालिका के स्वागत द्वार को हटाया जाना जरूरी है ताकि कोई दुर्घटना न हो इसके लिए नगर पालिका प्रशासन व एसडीएम को कहा जायेगा। मौके पर अरंविंद सेमवाल, देवी गोदियाल सहित विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…