टिहरी गढ़वाल : आदर्श ग्राम पंचायत मुंगलोडी पालिगाड जौनपुर टिहरी गढवाल मे दुबडी व जन्माष्टमी महोत्सव मे प्रसिद्व मंच संचालक सुनील सजवाण व भजन गायक रामस्वरूप थपलियाल की प्रस्तुती रहेगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र।
भाद्रपद मास मे जंहा पुरा देश श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को मनाता है वंही टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र मे स्थानिय व पारम्परिक दुबडी के त्योहार को बडी धूम धाम से मनाया जाता है।
इस दुबडी के त्योहार मे ग्रामीण नए अनाज आदी की पूजा गांव के मण्डाण ( चौक) पर करते है।
इस वर्ष जौनपुर क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत मुंगलोडी पट्टी पालिगाड मे दुबडी व जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 25 अगस्त से 27 अगस्त तक किया जा रहा है।
इस गांव मे पौराणिक समय से दुबडी के त्योहार को बडी धूम धाम के साथ मनाया जाता है।
इस वर्ष पहली बार तीन दिवसीय आयोजन ग्राम वासियो की और से किया जा रहा है।
वंही इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम मे गांव की ध्याणियो का विशेष योगदान है इसी के चलते 25 अगस्त 2024 को कलश यात्रा के साथ गांव की ध्याणियों द्वारा गांव के देवता को छत्तर भेंट किया जाएगा वंही 25 अगस्त रात्री 8 बजे से रात्री जागरण व भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
इस भजन संध्या व रात्री जागरण कार्यक्रम मे भजन गायक रामस्वरूप थपलियाल अपने भजनो की प्रस्तुती पुरी टीम के साथ देंगे व साथ ही जौनपुर क्षेत्र के रहने वाले उत्तराखण्ड मे प्रसिद्ध मंच संचालक (उद्घोषक) सुनील सजवाण इस कार्यक्रम का मंच संचालन करेंगे।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…