रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
बड़कोट : नगर पालिका बड़कोट मे नगर व्यापार मंडल द्वारा आयोजित 18 पुराणों की श्रृंखला में इस वर्ष दो पुराण वायु पुराण और गरुण पुराण का परायण कराया जा रहा है। कथा स्थल नांदीण फार्म में श्री वायु पुराण का दिव्य-भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वृंदावन से सुप्रसिद्ध कथावक्ता राष्ट्रीय संत श्री लवदास जी महाराज के द्वारा कथा प्रवचन कराया जाएगा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत ने बताया की समस्त व्यापारी एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से 18 पुराणों की श्रृंखला में इस वर्ष वायु पुराण कथा एवं गरुड़ पुराण पारायण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र की सुप्रसिद्ध ग्यारह देव डोलियों का समागम होगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि भव्य कलश यात्रा 26 अगस्त को पी.डब्लू.डी. गेस्ट हाउस से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। उन्होंने नगर एवं क्षेत्र वासियों को इस सप्ताह ज्ञान यज्ञ में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया की एक सितंबर 2024 को व्यापार मंडल द्वारा कथा समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
प्रेस वार्ता में व्यापार मण्डल अध्यक्ष धनवीर रावत, महामंत्री सोहन गैरोला, कोषाध्यक्ष सुनील मनवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह असवाल, प्रकाश राणा, दिनेश चौहान, मनोज अग्रवाल, मनजीत उनियाल, महादेव उनियाल, नीरज रावत, अजय चौहान मदन पैन्यूली, सरत चौहान, अवतार रावत, सुशील पीटर आदि पदाधिकारी एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिमाकत करने वालों को भारतीय सेना ने…
3 लाख रक्षा असैनिक कर्मचारियों के संगठन के तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर से…
हरिद्वार जिला जेल रोशनाबाद में कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी भी सजा काट चुका है, 888…
चारधाम यात्रा में पुलिस सक्रियता से कार्य कर रही है और हर संदिग्थ व्यक्ति पर…
ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोका गया, ईरान में मिलिट्री…
Tata ने भारत में नई 'सीरीज़' वेरिएंट्स को लॉन्च करके अपनी Tata Curvv EV लाइनअप…