रिपोर्ट- सुनील सजवाण
थत्यूड/नई टिहरी : गुरुवार को विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विकास खंड जौनपुर में क्षेत्र पंचायत सभागार सौन्दर्यीकरण, अतिथि गृह निर्माण एवं मैन सड़क से ब्लॉक सभागार तक टाइल्स कार्यों का लोकार्पण किया गया।
धनोल्टी विधान सभा क्षेत्रांतर्गत ब्लॉक सभागार थात्यूड़ जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों द्वारा जागरुक और सक्रिय होकर क्षेत्र विकास के कार्य किए जा रहे हैं। आगे भी अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आएं, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। विधायक ने जिला योजना मद से किए गए उक्त कार्यों एवं कार्यक्रम में जिलाधिकारी के पहुंचने पर कहा कि इससे जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत ब्लॉक सभागार के आंगन का सौन्दर्यीकरण, टीन शेड निर्माण, पेयजल, वन भूमि, आपदा एवं प्राधिकरण से संबंधित प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्य करने की अपेक्षा की। इसके साथ ही क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सभागार काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में था, जिसका जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिला योजना मद से सौन्दर्यीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला योजना के अंतर्गत क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं। आगे भी थत्यूड बाजार और आपदा को लेकर कार्य होते रहेंगे। उन्होंने एसडीएम एवं बीडीओ को जनप्रतिनिधियों से अच्छी योजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त कर उपलब्ध कराने को कहा।
ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता रावत ने सभी उपस्थित गणमान्यों का स्वागत करते हुए उक्त कार्यों को लेकर विधायक एवं जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। ब्लॉक प्रमुख थौलधार प्रभा बिष्ट ने थौलधार ब्लॉक में बंद पड़े आईटीआई के पुनः सुचारू संचालन हेतु जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत भोला सिंह परमार ने कहा की क्षेत्र के विकास मे सभी को एक साथ आकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कौर सिंह पंवार, महिपाल रावत, विनोद रावत, सुरेश चौहान, सुमन भारती, निर्मला चौहान , हरिभजन रावत, अजयपाल पंवार , रणवीर नेगी, उज्जैन रावत, विजय थपलियाल, विरेन्द्र राणा, पृथ्वी रावत, कर्ण कण्डारी,एसडीएम मंजू राजपूत, अधिशासी अभियंता लोनिवि लोकेश सारस्वत, तहसीलदार राजेंद्र ममगांई, बीडीओ अर्जुन सिंह रावत सहित सुभाष रमोला, देवेंद्र चमोली, जयप्रकाश नोटियाल, सुंदर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस लोकार्पण समारोह का मंच संचालन सुनील सजवाण ने किया।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…