मसूरी : भगवान कृष्ण जन्माष्ठी के पावन पर्व पर श्री सनातन धर्म मंदिर सभा लंढौर के तत्वाधान में भव्य भगवान कृष्ण की नगर शोभायात्रा कन्हैया की डोली पूरे उत्साह व पारंपरिक रिवाज के साथ निकाली गई। जो मलिगार से लंढौर बाजार, घटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, मालरोड होते हुए गांधी चौक तक गई।
श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के तत्वाधान में भगवान कृष्ण की नगर शोभा यात्रा कन्हैया की डोली पूरे उत्साह व जयकारे के साथ निकाली गई। बैड बाजों व भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न झांकियां खासा आकर्षण का केंद्र रही। भारी वर्षा के बाद भी श्रद्धा के आगे कुछ नहीं कर पायी। शोभा यात्रा में मधुबन आश्रम ऋषिकेश, महिला व पुरूष कीर्तन मंडली भगवान कृष्ण के भक्ति गीतो में रमी रही। वहीं रास्ते भर स्थान स्थान पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद के स्टाल लगाये थे वहीं जगह जगह डोली की पूजा की जाती रही व भगवान कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद लेते रहे। शोभा यात्रा में संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों सहित संस्कृति विभाग की ओर से जौनसारी लोक नृत्य की टोली भी लोगों को आकर्षित करती रही। शोभा यात्रा का गुरू सिंह सभा, राधाकष्ृण मंदिर कुलडी व लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी चौक की ओर से पूजा व प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर सनातन धर्म मंदिर सभा के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि मंदिर की ओर से हर वर्ष जन्माष्ठमी के बाद आने वाले रविवार को भगवान कृष्ण नगर भ्रमण पर निकलते हैं जिसमें मसूरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं।
इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव नीरज अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मनमोहन सिंह मल्ल, राकेश अग्रवाल, अनुज तायल, वैभव तायल, मुकुुल बहुगुणा, राजेश सक्सेना, संजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनीता सक्सेना, उपेंद्र पंवार, अनुराग रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
| इतिहास में पहली बार श्री कृष्ण जी की डोली एक विशेष से शिव मंदिर (हिमालय क्लब के निकट) से होते हुए आगे बढ़ी, जहां पर शिव मंदिर के पुजारी श्री कृष्णानंद उनियाल द्वारा डोली की आरती की गई वह प्रसाद चढ़ाया गया। इस अवसर पर उर्मिला उनियाल, लक्ष्मी उनियाल, मधु कैंतुरा आदि भी मौजूद रहे। |
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर…
घटना 15 अगस्त को हुई, एसएसपी ने कहा मामले की गंभीरता को देखते हुए गदरपुर…
श्री राधा शरणम सेवा समिति सावन में बनबसा शारदा तट पर कर रही मां शारदा…
देहरादून में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर…
ढिकुली गांव में स्थित गरल कंठेश्वर महादेव मंदिर एक कछुआ सालों से शीश नवाने पहुंचता…
पौड़ी गढ़वाल के पल्ला कमलिया गांव में बीमार पत्नी को पति मीलों पैदल चलकर हॉस्पिटल…