नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली : वादी द्वारा थाना नन्दानगर में आकर तहरीर दी कि जब मेरी नाबालिग पुत्री नन्दानगर बाजार में एक कपडे की दुकान में खरीदारी करने गयी थी तो दुकान से वापस आते समय नन्दानगर बाजार में सैलून की दुकान पर काम करने वाले एक युवक आरिफ खान पुत्र हाशिम खान निवासी ग्राम सोफतपुर थाना नांगल जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष द्वारा उसका पीछा करते हुए उसके साथ अश्लील हरकते व भद्दे-भद्दे इशारे किए गए, मेरी पुत्री द्वारा बताया गया कि उपरोक्त युवक पूर्व में भी उसके साथ अश्लील हरकते करता था । वादी की तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर में अभियुक्त आरिफ खान उपरोक्त के विरूद्ध धारा- 79 बीएनएस व धारा 11(A)/12 लैंगिक अपराध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, प्रकरण महिला व नाबालिग से सम्बन्धित होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा मामले का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए उपरोक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त आरिफ खान को दिनांक 01/09/2024 की रात्रि को बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक 02/09/2024 को मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम

1- उ0नि0 लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण
2- उ0नि0 शिवदत्त जमलोकी
3- कां0 दिग्पाल

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

23 hours ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

23 hours ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

2 days ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

2 days ago