मसूरी : मसूरी के निकटवर्ती कफुल्टी गांव में महासू देवता का जागड़ा आयोजित किया गया जिसमें रात भर धार्मिक पूजा अर्चना की गई व महासू देवता की डोली को नचाया गया वहीं श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
मसूरी के निकटवती कफुल्टी गांव में महासू देवता का जागडा बडे धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसके तहत कालिरात्रि को रात भर मंदिर में धार्मिक आयोजन किए गये व देवता की डोली को नचाया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं मंदिर प्रागण में देवता अवतरित हुए व श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा डंगवाल ने कहा कि गांव में लंबे समय से महासू देवता का जागड़ा मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि सभी गांव क्षेत्र वासियों पर भगवान महासू की कृपा व आशीर्वाद वर्ष भर बना रहता है।
इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद डंगवाल, तारा सिहं, सुंदर सिंह, हुकुम सिंह, सुमार सिंह, भीम सिंह, कुंवर सिंह, दिनेश प्रसाद डंगवाल, जगत सिंह, भगत दास व गुडडू दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व आस पास के क्षेत्रों से आये श्रद्धालु मौजूद रहे।
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर…
घटना 15 अगस्त को हुई, एसएसपी ने कहा मामले की गंभीरता को देखते हुए गदरपुर…
श्री राधा शरणम सेवा समिति सावन में बनबसा शारदा तट पर कर रही मां शारदा…
देहरादून में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर…
ढिकुली गांव में स्थित गरल कंठेश्वर महादेव मंदिर एक कछुआ सालों से शीश नवाने पहुंचता…
पौड़ी गढ़वाल के पल्ला कमलिया गांव में बीमार पत्नी को पति मीलों पैदल चलकर हॉस्पिटल…