देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट के निकट के अंतर्गत मसंदावाला पहुंचकर अतिवृष्टि के कारण जंगल से आ रहे बरसाती नाले का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित वन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को मसंदावाला में स्थित बरसाती नाले का शीघ्र आपदा मद में आगणन बनाने के निर्देश देते हुए चेकडैम निर्माण की कार्यवाही जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर साल यह बरसाती नाला क्षेत्रवासियों के लिए समस्या उत्पन्न करता है, जिसके दृष्टिगत अधिकारियों को दीर्घकालिक रणनीति बनाकर कार्य किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की कागजी कार्रवाई की औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर सुरक्षात्मक निर्माण कार्य शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…