देहरादून : सोमवार को देहरादून के बालावाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 49वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों एवं वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर 14वी गढ़वाल रायफ़ल्स पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष उमाकांत जोशी, कैप्टन धनीराम नैनवाल, कैप्टन गुलाब सिंह, कैप्टन अवतार सिंह नेगी, पार्षद नरेंद्र बिष्ट, कैप्टन केदार सिंह बुटोला, संचालन कैप्टन रघुवीर सिंह, विनोद कुमार, कैप्टन डीपी बलूनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सम्मानित हुए वीरता पदक विजेता – सुबेदार मेजर कुंवर सिंह भाटी वीर चक्र, सूबेदार मेजर सतेन्द्र सिंह नेगी सेना मेडल, सुबेदार विनोद सिंह सेना मेडल।
सम्मानित हुई वीर नारियां – लक्ष्मी तोमर, कलावती देवी बिष्ट, शान्ति देवी असवाल, सरिता देवी उनियाल सुलोचना सुंदरियाल, गुड्डी देवी, मीना देवी।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…