देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वी जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
देहरादून के हाथीबड़कला स्थित कैम्प ऑफिस में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही और हरित क्रांति का अग्रदूत माना जाने वाला पंतनगर विश्वविद्यालय पंडित गोविन्द बल्लभ को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय की स्थापना में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गोविन्द बल्लभ पंत का संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जो भारत अन्य देशों में खाद्यान्न को निर्यात कर रहा है, उसका श्रेय पंडित गोविंद बल्लभ पंत को जाता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि अपने निरंतर योगदान से उत्तराखंड राज्य पंडित गोविंद बल्लभ पंत के सपनों के अनुरूप प्रगति करता रहेगा।
इस अवसर पर राज्यमंत्री कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मनजीत रावत, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, संजय नौटियाल, दीपक अरोड़ा, आरएस परिहार, मोहन बहुगुणा, भावना चौधरी, सतेन्द्र नाथ, अजय कार्की, अमित, सोनू, ओम प्रकाश बावड़ी, चुन्नी लाल, मण्डल महामंत्री आशीष थापा आदि उपस्थित रहे।
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर…
घटना 15 अगस्त को हुई, एसएसपी ने कहा मामले की गंभीरता को देखते हुए गदरपुर…
श्री राधा शरणम सेवा समिति सावन में बनबसा शारदा तट पर कर रही मां शारदा…
देहरादून में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर…
ढिकुली गांव में स्थित गरल कंठेश्वर महादेव मंदिर एक कछुआ सालों से शीश नवाने पहुंचता…
पौड़ी गढ़वाल के पल्ला कमलिया गांव में बीमार पत्नी को पति मीलों पैदल चलकर हॉस्पिटल…