10 दिनों में सेब काश्तकारों को युनिवर्सल पेटी उपलब्ध कराऐगा उद्यान विभाग – कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेब काश्तकारों को टेलिस्कोपिक पेटी उपलब्ध कराने से होने वाले नुकसान का संज्ञान लेते हुए उद्यान विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
मंगलवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में आहूत बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में युनिवर्सल पेटी के माध्यम से सेब का विपणन किया जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि टेलिस्कोपिक पेटी देने से सेब काश्तकारों को नुकसान होने की आशंका होने के दृष्टिगत उन्हें अगले 10 दिवस के भीतर युनिवर्सल पेटी दी जाए ताकि बागवानों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने पेटी की डिजाइनिंग एवं उसमें प्रयोग होने वाली निर्माण सामाग्री पर भी विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। कृषि मंत्री ने कहा कि हमें किसानों की पूर्ण चिंता करते हुए उनकी आय में बढ़ौतरी के प्रयास करने हैं। मंत्री ने कहा कि युनिवर्सल पेटी प्रदान करने के बाद काश्तकार को प्रति पेटी लगभग पॉच सौ रुपये का अतिरिक्त लाभ आंकलित है। उन्होंने कहा कि विभागीय वार्षिक कलेण्डर भी तैयार किया जाए जिसके माध्यम से सभी कार्य ससमय सम्पन्न हो सके।
बैठक में लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि एवं उद्यान विभाग में 637 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी करने सहित चौबटिया गार्डन के जीर्णोद्वार, आवासीय भवनों का निर्माण, सम्पर्क मार्ग सहित रिसर्च विंग स्थापना विषयक जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। चर्चा के बाद कृषि मंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को अतिशीघ्र चौबटिया गार्डन का दौरा करने के निर्देश दिये।


बैठक में कृषि सचिव डा0 एसएन पाण्डे, महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक रतन कुमार, मिशन निदेशक महेन्द्र पाल सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

1 day ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

1 day ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago