मसूरी : मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग पर ऋषि आश्रम के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, कार में चालक सहित 6 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व राहत बचाव कार्य मे जुट गए।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 13.09.2024 की सुबह करीब 5:00 a.m पर एक टाटा टियागो कार UP-46M/6922 ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिर गई । जिसकी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची फायर सर्विस, एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई थी । और कार में फंसे सभी 06 सवारियों को खाई से बाहर निकाला गया । कार सवार नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे । इनमें से 02 की मृत्यु हो चुकी है जबकि 04 घायल है सभी को दून अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस भेज दिया गया है । विधिक कार्रवाई जारी है ।
इस रेस्क्यू अभियान में पुलिस ,फायर सर्विस व एसडीआरएफ की टीम लगी रही । मृतको व घायलों के नाम निम्नलिखित है —
1- अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश उम्र करीब- 32 वर्ष (driver मृतक)
2 – गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष
3 – अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)
4 – राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश , उम्र करीब -30 वर्ष ।(घायल)
5 – मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र- 28 वर्ष (घायल)
6 – सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर उम्र 27 वर्ष (घायल)
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…