मसूरी : भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष व महानगर संयोजक सदस्यता अभियान पुष्पा पडियार के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ताओं से भाजपा के सदस्य बनाने का आहवान किया गया।
इस मौके पर मसूरी प्रवास पर आयी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंहामंत्री गीता रावत ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है वहीं पूरे देश में 2024 के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत 15 से 16 सितंबर तक भाजपा के सभी पदाधिकारियों का प्रवास कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा को प्रदेश में 27 लाख मत मिले थे उससे अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें प्रत्येक महिला मोर्चा सदस्य के पदाधिकारियों को तीन सौ व कार्यकारणी को सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को नमो एप पर किस तरह सदस्य बनाने है इसकी भी जानकारी विस्तार से दी वहीं कार्यशालायें आयोजित की गई ताकि सदस्य बनाने की प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें। इस मौके पर महानगर संयोजक व महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि भाजपा संगठन पर्व के नाम से सदस्यता अभियान चला रही है जिसके तहत प्रदेश महामंत्री गीता रावत मसूरी प्रवास पर आयी है। उन्हेांने बताया कि पहले बूथ पर तीन सौ सदस्य बनाने है उसके बाद शहर व अन्य क्षेत्रों में जाकर सदस्य बनाने है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लक्ष्य से अधिक सदस्य बनायेगा उन्हें मुख्यमंत्री के साथ चाय पीने का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा अनीता जवाड़ी, सीता पंवार, अनीता सक्सेना, रोशनी रावत, राधा धनाई, मजू चौहान, सुशीला पंवार, मीना नेगी, गीता कंडियाल, विजय बिंदवाल, नमिता कुमाई, नमिता खरे, विरेंद्र रावत, सपना शर्मा, अभिलाष, प्रियाशु, रेनू वाही ,कुणाल, सुनीता डबराल, अवतार कुकरेजा आदि मौजूद रहे।
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर…
घटना 15 अगस्त को हुई, एसएसपी ने कहा मामले की गंभीरता को देखते हुए गदरपुर…
श्री राधा शरणम सेवा समिति सावन में बनबसा शारदा तट पर कर रही मां शारदा…
देहरादून में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर…
ढिकुली गांव में स्थित गरल कंठेश्वर महादेव मंदिर एक कछुआ सालों से शीश नवाने पहुंचता…
पौड़ी गढ़वाल के पल्ला कमलिया गांव में बीमार पत्नी को पति मीलों पैदल चलकर हॉस्पिटल…