टिहरी गढ़वाल/धनोल्टी : विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के ढाणा बाजार के समीप शनिवार सुबह एक ट्राला नाले में पलट गया। ट्राले में ह्यूम पाइप लदे थे, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ जा रहे थे। हादसे में चालक, परिचालक और वहां स्थित बस्ती के लोग बाल-बाल बच गए।
ट्राला नाले के क्षतिग्रस्त हिस्से पर पलटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासियों रामलाल थपलियाल, अर्जुन भंडारी, सुरेन्द्र रांगड़ और राजेंद्र पवार ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जो बारिश के पानी से भरे हुए हैं, जिससे मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार और विक्रम सिंह चौहान ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का डामरीकरण और क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत की जाए। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेश सारस्वत ने बताया कि नाले पर ह्यूम पाइप डालने का काम शीघ्र पूरा किया जाएगा और सड़क का डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा, साथ ही गड्ढों की पेचिंग का काम भी जल्द शुरू होगा।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…