शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम तथा एसएसपी देहरादून, शहर के मुख्य मार्गों का मोटरसाइकिल से भ्रमण कर लिया यातायात के दबाव का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

देहरादून : जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो का मोटरसाइकिल से भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान डीएम देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा घंटाघर, किशन नगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला आदि स्थानों का मोटरसाइकिल से भ्रमण कर यातायात के दबाव वाले स्थानों का जायजा लिया साथ ही यातायात के दबाव के कारणों तथा दबाव को कम करने के संभावित उपायों पर चर्चा की।

इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून द्वारा सभी मुख्य मार्गो पर पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर वाहनों को उक्त स्थान पर पार्क करवाने के निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार का अस्थाई अतिक्रमण न होने देने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

भ्रमण के बीच दोनों आलाधिकारी पल्टन बाजार के औचक निरीक्षण पर पहुंचे, औचक निरीक्षण के दौरान बाजार में आने वाली महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा की दृष्टि से CNI चौक पर महिला सुरक्षा सहायता केंद्र बनाए जाने तथा महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में बाजार खुलने से लेकर बंद होने तक महिला पुलिसकर्मियों तथा महिला गोरा चीता की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा पल्टन बाजार में आयी महिलाओं के संग वार्ता कर सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर उनकी राय जानी तथा महिला सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

12 hours ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

13 hours ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

14 hours ago