श्री बदरीनाथ धाम में बामन द्वादशी के पर्व पर माता मूर्ति उल्लासपूर्वक मनाया गया।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली : श्री बदरीनाथ धाम में बामन द्वादशी के पर्व पर रविवार को माता मूर्ति उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर प्रातः बदरीनाथ मंदिर में बाल भोग के बाद पूर्वाह्न 10 बजे गढ़वाल राइफल्स के बैंड, ढोल नगाड़ों की भक्तिमय धुनों एवं जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव‌ जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई। देव डोलियों के साथ बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार माता मूर्ति मंदिर पहुंचें।

माणा स्थित माता मूर्ति मंदिर में श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति की कुशलक्षेम पूछी तथा भगवान बदरीविशाल की कुशलता से माता मूर्ति को अवगत कराया। रावल, धर्माधिकारी, वेदपाठियों तथा माता मूर्ति के पुजारी सुशील डिमरी द्वारा अभिषेक पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान 7 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मूर्ति एवं देव डोलियों के दर्शन किए। अनुष्ठान के दौरान माणा गांव की महिलाओं ने श्री उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट की।

पौराणिक परंपरा के अनुसार मध्याह्न भोग के पश्चात अपराह्न तीन बजे श्री उद्धव जी की देव डोली एवं आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी वापस श्री बदरीनाथ धाम आ गयी। श्री उद्धव जी बदरीश पंचायत में विराजमान हो गये तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी मंदिर परिसर में विराजमान हो गयी।इस दौरान प्रातः दस बजे से सायं तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

15 hours ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

16 hours ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

16 hours ago