अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : गंगोत्री विधानसभा में आज कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। मिशन 2022 को लेकर उत्तरकाशी कांग्रेस पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में गंगोत्री विधानसभा में पहले ही भाजपा एवं अन्य दलों से अनेक लोगों को पार्टी में सम्मिलित कर सदस्यता अभियान का आगाज कर चुके है, ओर आगे भी हर घर तक पहुंचने एवं 15 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विधानसभा में कांग्रेस अपने लोकप्रिय नेता विजयपाल सजवाण जी की लोकप्रियता एवं कार्यशैली से काफी मजबूत स्थिति में है, ओर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी एकजुटता से तैयार है।
बैठक में भी आगे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की रीति ओर नीतियों से प्रेरित कर सदस्यता ग्रहण करवाने का वृहद लक्ष्य रखा गया। इस दौरान यहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह भंंडारी, धर्मपुर देहरादून से पूर्व पार्षद ललित भद्री, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष भटवाड़ी कमल सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष डुंडा दिनेश चौहान, महिला कांग्रेस की मीना नौटियाल, मंजू राणा, पुष्पा चौहान पालिका सभाषद कविता जोगेला, देवराज बिष्ट एवं अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में हर की पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र शिव…