मसूरी : मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने शहीद स्थल झूलाघर व ग्रीन चौक कुलड़ी में भोजन की बर्बादी पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जिसमें भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश दिया गया।
मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने भोजन की बर्बादी पर बहुत ही सुदंर व सार्थक नुक्कड नाटक के माध्यम से भोजन की बर्बादी को रोकने का संदेश देने का प्रसास किया। जिसमें बताया कि देश के कुछ लोगों को पर्याप्त भोजन मिलता है व कुछ को भूखे रहने पर मजबूर रहना पड़ता है। वहीं लोग शादियों व जन्म दिवस पर बड़ी मात्रा में भोजन को बर्बाद करते है व इस भोजन से मिथेलियन गैस बनती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। बच्चों ने नाटक के माध्यम से आहवान किया कि शाादियों या जन्म दिवस पार्टी में जायें तो उतना ही भोजन ग्रहण करें जितना खा सकते हैं अगर बच जाये तो उसके गरीबों में बांट दें। वहीं बताया कि भोजन बर्बाद करने में सरकारी तंत्र की कमियां भी देखी गई है जहां लाखों टन अनाज हर वर्ष सही देखरेख न होने पर गोदामों में सड़ जाता है इसमें सुधार की जरूरत है ताकि वह अनाज को बर्बाद होने से बचाया जा सके। नाटक के दौरान छात्र छात्राओं ने अपनी अभिनय कला की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…