एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में सुल्तान सिह नेगी रहे विजेता।

मसूरी : एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के तत्वाधान में आयोजित ओपन शतरंज प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के खिलाड़ी सुल्तान सिंह ने जीती।
श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब शतरंज प्रतियोगिता का उदघाटन पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने किया। व उन्होंने शानू वर्मा के साथ मैत्री मैच भी खेला।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि गत दो साल से कोविड के कारण सभी खेल गतिविधियां रूकी थी लेकिन अब एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब ने इस खामोशी को तोड़ कर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि क्लब लगातार शहर में सामाजिक, खेल सहित अन्य सेवा के कार्य करता है व सामाजिक सरोकारों से जुडकर अपनी भूमिका निभाता रहा है जिसके लिए क्लब बधाई का पात्र है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व एक्टिव मीडिया पे्रस क्लब के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने शतरंज प्रतियोगिता में आये अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें फाइनल मुकाबला सुल्तान सिंह नेगी व धमेंद्र धाकड़ के बीच खेला गया जिसमें सुल्तान सिंह नेगी विजेता व धमेंद्र धाकड़ उपविजेता रहे। वहीं तीसरे व चैथे स्थान पर वसीम मंसूर व अभिषेक सक्सेना रहे।

फाइनल मुकाबला धर्मेंद्र धाकड़ व सुल्तान सिंह नेगी के बीच होता हुआ।

इस मौके पर पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद, मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान, संदीप कैरवान, अनीष पंवार, पूरण जुयाल, मुकेश पंवार, आम आदमी पार्टी के प्रकाश राणा, अमित गांधी, धनवीर कुमांई, निखिल अग्रवाल, मनोज क्षेत्री, सोनू चैहान सहित एक्टिव मीडिया में महामंत्री अमित गुप्ता, बिजेंद्र पुंडीर, सुनील सिलवाल, सूरत सिंह रावत, शूरवीर भंडारी, उपेंद्र लेखवार, प्रवीण पंवार, हरीश कालरा, नरेश नौटियाल, मोहसिन तन्हा, सुमित कंसल, दीपक रावत, देवेंद्र उनियाल, नीरज सिंह, भगवान सिंह चैहान, शुभम गैरोला, नितीश उनियाल व प्रतियोगिता संयोजक आशीष भटट आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

7 hours ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

8 hours ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

1 day ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

1 day ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

1 day ago