मसूरी : शहर कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई की बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें एनएसयूआई शहर अध्यक्ष पद पर अक्षत रावत, उपाध्यक्ष पद पर बिंदिया, महासचिव पद पर सागर उनियाल को बनाया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने एनएसयूआई के नये पदाधिकारियों को बधाई दी व कहा कि आने वाले छात्रसंघ चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्य करें व एनएसयूआई का परचम लहरायें वहीं यह भी कहा कि आगामी समय में नगर पालिका के चुनाव होने है जिसमें पार्टी हित में कार्य करें व कांग्रेस को जिताने के लिए जुट जायें। इस मौके पर एनएसयूआई के नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, एनएसयूआई पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष नवीन शाह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस, छात्र नेता विवेक चौहान, विपुल रावत, जुबेर, अनुज रांगड़ सूरज रावत, विनय, बंटी, परवीन बिष्ट, छात्र नेत्री काजल, साक्षी, इलमा, काजल, अंजलि, जया व आंचल आदि मौजूद रहे।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…