मसूरी : मसूरी विधानसभा के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान को पार्टी के प्रति निष्ठा व कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। उनके नियुक्ति पर शहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की व उनको बधाई दी।
प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर एवं युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी आईवाईसी इंन्चार्ज कृषा अलावरू व आईवाईसी अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के सहयोग व दिशानिर्देश पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वसीम खान को उनकी पार्टी के प्रति ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है व अपेक्षा की है कि वह सगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे।
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस बनने पर वसीम खान ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व कहा कि वह पार्टी की रीति नीति के तहत कार्य करेंगे व प्रदेश में युवा कांग्रेस व पार्टी को मजबूत करने के लिए तत्पर रहेंगे व युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर पालिका के चुनाव होने है जिसमें पूरी ताकत के साथ युवा कांग्रेस कार्य करेगी व प्रदेश के कांग्रेस का परचम लहरायेगी। वहीं भाजपा की जन विरोधी नीति के खिलाफ जनता को लामबंद किया जायेगा व 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अभी से कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…