रुद्रप्रयाग : पहाड़ों में अत्यधिक बारिश होने के कारण पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नरकोटा में आज सुबह से ही मार्ग यातायात हेतु बाधित है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात को रोका गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू करने हेतु जेसीबी मशीन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है लेकिन लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण मार्ग को सुचारू करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पत्थर गिरने के कारण यातायात को दोनों ओर से फिलहाल रोक दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पुलिस के जवान मौजूद हैं। स्थिति सामान्य होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया जाएगा।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…