देहरादून : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को प्रातः 03:20 बजे पुलिस थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कोटि रोड पर खादर के पास एक ट्रक (UK16 CA 2438) खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू के उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पहुंचकर ज्ञात हुआ कि ट्रक में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसने खाई में गिरने से पहले ही ट्रक से छलांग लगा दी थी जोकि सुरक्षित है। एसडीआरएफ जवानों द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन के आसपास सर्चिंग अभियान चलाकर आवश्यक सामान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…