मसूरी : शहीद भगत सिंह चौक पिक्चर पैलेस में इप्टा ने शहीद भगत सिंह के जन्म दिन पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनको याद किया। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर इप्टा मसूरी ने शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई व शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाये वहीं इप्टा के साथियों ने जनगीत के माध्यम से उनको याद किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि भारत की आजादी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने छोटी उम्र में आजादी के लिए संघर्ष किया जिस पर ब्रिटिश सरकार ने उन्हें फांसी पर लटका दिया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि आज से 117 साल पहले भगत सिंह का जन्म पंजाब में हुआ था और देश की आजादी में उनके योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है बहुत ही कम उम्र में देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए थे आज पूरा देश में श्रद्धांजलि दे रहा है।
इस अवसर पर इप्टा मसूरी अध्यक्ष ममता राव ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा हर वर्ष शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं लेकिन आज की युवा पीढ़ी को उनके बलिदान के बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें उनके बारे में जानना चाहिए कि उन्होंने अपने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं की व फांसी के फंदे पर झूल गये। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जसबीर कौर, कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, माधुरी टम्टा, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मनोज कुमार, राजीव अग्रवाल, जसोदा शर्मा, सुधीर डोभाल, पुष्पा पडियार, सतीश ढौडियाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, जय प्रकाश राणा, राम प्रसाद कविसहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…