मसूरी : शहर कांग्रेस ने वसीम खान को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुने जाने व अक्षत रावत को शहर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनका शॉल भेंट कर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने मसूरी को बडा दायित्व देकर वसीम खान को प्रदेश महासचिव बनाया है, जो वसीम खान की पार्टी के लिए किए गये कार्यो का परिणाम है। उनको दायित्व दिए जाने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी व आने वाले समय में वह अपने दायित्वो का निर्वहन पार्टी को आगे बढाने में करेंगे। वहीं शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अक्षत रावत को नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी व कहा कि वह भी युवा कांगेस को मजबूत करेंगे।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य उपेंद्र थापली, ने वसीम खान व अक्षत रावत को बधाई दी व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मेध सिंह कंडारी, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद, नाग्रेद उनियाल, महिमानंद, जसबीर कौर, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…