मसूरी : सेंट जॉर्ज कॉलेज में आंतरिक शिकायत और संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की अध्यक्षा जूही सबरवाल व सचिव दीक्षा माट्टा के नेतृृत्व में आज इस कमेटी की पहली बैठक हुई।
कमेटी में बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम व कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की गई। इन अधिनियमों से संबंधित विषयों पर कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इसके बाद यह निश्चित किया गया कि घटना की गोपनीयता बनाए रखी जाए व आवश्यकता पड़ने पर विस्तृत जाँच-पड़ताल प्रक्रिया निर्धारित कर पीड़ित को निष्पक्ष न्याय दिलवाया जाए साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट उचित प्राधिकारी को भेजी जाए। कमेटी में ब्रदर अलफोंज़ टिर्की, ब्रदर जयासीलन, आलोक मेहरोत्रा, डॉ स्नेहा, ईशा गुप्ता वैश्य, सारिका डैंग, हिमानी जोशी कुमाईं, सूज़न कुरियन व सिस्टर कैथरीन हैं।
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…
उधम सिंह नगर के एआरटीओ कार्यालय में दोनों कारों को आमने-सामने लाया गया, मारुति कंपनी…
उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की 580 घटनाओं में 500.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ,…
कभी नदी में बहकर चट्टानों के बीच फंसी थी मासूम हथिनी, आज कालागढ़ एलीफेंट सेंटर…
रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस, मुख्यमंत्री धामी…