रुद्रप्रयाग : प्रदेश की धामी सरकार रुद्रप्रयाग की जनता को त्योहारी सीजन के मौके पर दो सौगात देने जा रही है। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार का कहना है कि ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र को अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर जिले की जनता को यह सौगात दी जा रही हैं। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह के निर्देश पर रुद्रप्रयाग के दो दिवसीय दौरे पर हैं। स्वास्थ्य सचिव रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव भी हैं। इस मौके पर उन्होंने ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस सेंटर को अब उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया और मेडिकल स्टाफ को मरीजों की उचित जांच और इलाज के निर्देश दिये। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि दोनों केंद्रों के उच्चीकरण की कार्यवाही तेजी स ेचल रही है। मक्कूमठ में मानकों के तहत जनसंख्या कम है, लेकिन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर इसे भी पीएचसी के तौर पर उच्चीकृत किया जा रहा है ताकि यहां के ग्रामीणों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…