देहरादून : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विश्व पर्यटन दिवस पर ऋषिकेश स्थित ताज होटल में 85 लेम्बोर्गिनी कारों में आये पर्यटकों का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें पहाड़ी भोजन भी खिलाया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विश्व पर्यटन दिवस के पर शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित ताज होटल में लेम्बोर्गिनी इंडिया हेड शरद अग्रवाल के नेतृत्व में आये 85 लेम्बोर्गिनी कारों के पर्यटकों का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें पहाड़ी भोजन भी खिलाया। लेम्बोर्गिनी इंडिया 26 सितंबर से 29 सितंबर, 2024 तक GIRO ग्राहक ड्राइव और अनुभव कार्यक्रम का आयोजन कर रही है जो कि दिल्ली-ऋषिकेश-मसूरी-हरिद्वार से अपनी लेम्बोर्गिनी चलाएँगे। इनके पास लीड कारों और बैकअप कारों सहित लगभग 85 कारों का काफिला है। 28 29 सितंबर को कारों का यह काफिला मसूरी में रहेगा।
पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि लेम्बोर्गिनी GIRO 2024 के दौरान भारत भर से जुड़ने वाले कार मालिकों के लिए अनुभवों को क्यूरेट करके ऋषिकेश, मसूरी और हरिद्वार शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, खाद्य अनुभव और हस्तशिल्प का प्रदर्शन करेगा।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…