मसूरी : शहर में नगर पालिका की संपत्ति लीज पर लेने वालों व पालिका संपत्ति पर किरायेदारों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका की संपत्ति लीज लेने व किरायेदारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। अंत में नगर पालिका लीज एंड रेंट एसोसिएशन का गठन किया गया जिसमें सुरेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष, महासचिव देवी गोदियाल, चुने गये।
पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग पर एक होटल में पालिका लीज व किरायेदारों की बैठक में पालिका की संपत्ति लीज पर लेने वालों व किरायेदारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की जानकादी देते हुए महासचिव देवी गोदियाल ने बताया कि जिन लोगों ने पालिका की संपत्ति लीज पर ले रखी है या किराये पर मकान व दुकानें ले रखी है उनकी किराये सहित कई समस्यायें है जिनके समाधान के लिए पालिका परिषद के अध्यक्ष के साथ वार्ता की जायेगी ताकि समस्याओं का समाधान हो सके व उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। बैठक में कार्यकारणी का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, महासचिव देवी गोदियाल, उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद सकलानी, कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, संरक्षक केदार चैहान, आरपी बडोनी, वीरेंद्र रावत, आनंद पंवार व नीरज अग्रवाल को बनाया गया।
बैठक में रमेश भंडारी, त्रिलोक खरोला, मनोज खरोला, प्रमोद ठाकुर, राशिद, राकेश, सलीम अहमद, सुभाष आदि मौजूद रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…