युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करा कर स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा – ऋतु खण्डूडी भूषण।

देहरादून : रायपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में ऑल इण्डिया लायर्स स्पोर्ट्स एसोशिएशन और देवभूमि लायर्स क्रिकेट एसोशिएशन संयुक्त तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार का मुख्य विषय “नशीले पदार्थ और युवाओं पर इसका प्रभाव” विषय रहा जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

सेमीनार का उद्देश्य युवा पीढ़ी को ड्रग्स के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक-आर्थिक परिणामों के प्रति जागरूक करना था। ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने उद्धबोधन में कहा, इक्कीसवीं सदी का युवा ऊर्जावान है हमें उसे रचनात्मकता की ओर ले जाना होगा “हमारे युवा देश का भविष्य हैं। यदि वे ड्रग्स की गिरफ्त में आ जाते हैं, तो यह न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे समाज के विकास को भी बाधित करता है।”

उन्होंने इस विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि ड्रग्स का सेवन मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि समाज में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, और इसके दुष्परिणामों को रोकने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

हम सभी जानते हैं कि नशे की लत से युवा मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं। यह उनके शिक्षा, करियर और सामाजिक संबंधों को प्रभावित करता है। ऐसे में, हमारा दायित्व बनता है कि हम न केवल स्वयं को, बल्कि अपने दोस्तों और परिवारों को भी इस समस्या के हल निकालने में सहभागी बनायें।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की आज हम यहाँ इसलिए एकत्र हुए हैं ताकि इस गंभीर समस्या के खिलाफ एकजुट हो सकें। समाज में सन्देश देना होगा कि जागरूकता ही इसका बचाव है । शिक्षा और संवाद के माध्यम से हम युवाओं को इस दिशा में प्रेरित कर सकते हैं कि वे ड्रग्स के दुष्परिणामों से अवगत हों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर हों।राज्य सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं, लेकिन यह एक सामूहिक प्रयास है। प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा वर्ग, को अपनी भूमिका निभानी होगी। हमें एक सशक्त समाज की आवश्यकता है, जहाँ नशे का स्थान न हो।
सेमीनार सुप्रीम कोर्ट के न्याधीश सुंधाशु धुलिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे जैसी आदतों दुर रखने के लिए बेहतरीन प्रयास करने होगें

सेमीनार में अनेक न्यायधीशों, वकीलों व विशेषज्ञों भी भाग लिया, जिन्होंने अपने विचार साझा किए और ड्रग्स से निपटने के लिए उपायों पर चर्चा की। विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

सेमिनार के पश्चात ऑल इंडिया लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन और देवभूमि लॉयर्स क्रिकेट एसोसिएशन के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्र में जस्टिस सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया सुधांशु धूलिया ,जस्टिस अत्ताऊ रहमान मसूदी, जस्टिस पंकज पुरोहित, जस्टिस आलोक वर्मा, पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह ,पूर्व जस्टिस एन एस धानिक ,पूर्व जस्टिस जे सी एस रावत, बार एसोसिएशन हाई कोर्ट के अध्यक्ष डी एस मेहता ,बार एसोसिएशन हाई कोर्ट सचिव वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

6 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

6 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

6 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago